Weight Loss: वजन घटाने को लेकर कई सारे मिथक हैं कोई रनिंग (Running) और जॉगिंग (Jogging) को वजन घटाने (Weight Loss) के लिए फायदेमंद बताता है तो कोई इसे वजन बढ़ाने (Weight Loss Gain) में कारगर मानता है. ऐसे में कौन सी बात ज्यादा सही है इसको लेकर शायद ही यह पूरी तरह से क्लियर हो पाए....
Weight Loss: वजन घटाने को लेकर कई सारे मिथक हैं कोई रनिंग (Running) और जॉगिंग (Jogging) को वजन घटाने (Weight Loss) के लिए फायदेमंद बताता है तो कोई इसे वजन बढ़ाने (Weight Loss Gain) में कारगर मानता है. ऐसे में कौन सी बात ज्यादा सही है इसको लेकर शायद ही यह पूरी तरह से क्लियर हो पाए लेकिन हम यहां बता रहे हैं इसके बीच के संबंध को आखिर रनिंग करने से वजन घटता है या बढ़ता है. मार्केट में वजन घटाने के कई प्रोडक्ट हैं जो आपका वजन घटाने का दावा कर सकते हैं लेकिन लोग नेचुरल तरीके (Natural Ways) से वजन घटाना ज्यादा पसंद करते हैं. फिट और स्वस्थ रहने के लिए हर दिन व्यायाम (Exercise) करना आवश्यक
Watch Latest Video
ऐसे में जरूरी ये हो जाता है कि आपका फिटनेस गोल क्या है. हेल्दी रहने के व्यायाम करना जरूरी है लेकिन क्या वजन घटाने के लिए सिर्फ व्यायाम करना ही एक उपाय है. यहां हम देंगे ऐसे ही कई सवालों के जवाब और बताएंगे आपको जॉगिंग और रनिंग में से कौन सी एक्सरसाइज है सबसे बेस्ट...
क्या रनिंग करने से बढ़ता है वजन
अगर आप वजन बढ़ाने की सोच रहे हैं, तो आपको कम डिस्टेंस में रुक-रुक कर रनिंग करनी चाहिए. उदहारण के लिए पहले रनिंग, फिर स्क्वाट, फिर रनिंग और फिर स्क्वाट करें. इसके अलावा लॉन्ग-स्टैंडिंग कार्डियो वर्कआउट करने से बचना चाहिए, क्योंकि इससे कैलोरी बर्न होती है और वजन कम होता है. इसके बजाय वेट, स्क्वाट जैसी स्ट्रेथनिंग एक्सरसाइज़ करनी चाहिए. इसके अलावा योग करने से भी वेट बढ़ाने में मदद मिलती है और हार्मोनल, पाचन और तंत्रिका तंत्र के बीच संतुलन बनाए रखने से मदद मिलती है.
Watch Latest Video
रनिंग से घट सकता है वजन?
रनिंग करने के दोनों फायदे हैं ये आपक निर्भर करता है कि आप क्या अपनाते हैं. अगर आप वजन घटाना चाहते रनिंग करने के बाद अपनी डाइट पर भी ध्यान देना चाहिए. रनिंग करने का मतलब ये बिल्कुल नहीं कि आप खूब सारा खाना खाएं. इसके लिए आपको प्रोपर डाइट फॉलो करनी चाहिए. ताकि आपकी ज्यादा से ज्यादा कैलोरी बर्न हों. अगर आप रनिंग करने के बाद आराम करते हैं तो या सोते हैं तो भी आपको वजन कम करने में परेशानी हो सकती है. वजन घटाने के लिए आपको रनिंग या जॉगिंग करने के बाद अपना डेली रुटीन का काम करना चाहिए.